MP चुनाव से पहले मलखान सिंह बने कांग्रेसीः कभी थे डकैत, बोले- भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 10:37 PM IST

MP Elections 2023: कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद उन्होंने कहा- जिस व्यक्ति ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई हो, उसके डकैत बताना गलत है।

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को पूर्व डकैत मलखान सिंह समेत 1200 लोग कांग्रेस में शामिल हो गए। सूबे की राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

malkhan singh congress

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस का हिस्सा बनते हुए पूर्व डकैत मलखान सिंह।

उन्होंने अपनी बड़ी मूंछों पर ताव देते हुए मीडिया के सामने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उखाड़ फेकेंगे।

End of Feed