भोपाल

बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर, अपराधियों को कोर्ट सजा देती है, मैं बुलडोजर चलवा देता हूं, बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 11:14 AM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में आयोजित 'महिला सम्मेलन' में कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। अगर महिलाओं के साथ कोई अपराध होता है तो सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई जा रही है।

Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मध्य प्रदेश की धरती पर अपराधियों की अब खैर नहीं है, जो भी व्यक्ति अपराध करता है, कोर्ट उसे सजा तो देता ही है। साथ ही साथ मामा ब्याज भी देता है, बुलडोजर चलवा देता है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अनूपपुर में आयोजित 'महिला सम्मेलन' के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहन, बेटी और मां की इज्जत सबसे ऊपर है। दुराचारियों को फांसी देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना चल रही है। बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपए राशि दे रही है। अगर महिलाओं के साथ कोई अपराध होता है तो सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई जा रही है। अपराधी का मनोबल तोड़ने के लिए उसके अवैध अतिक्रमण पर मामा शिवराज बुलडोजर चलवा देता है।

सीएम शिवराज ने की जनदर्शन यात्रा

सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में जनदर्शन यात्रा भी की। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले को हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इन विकास कार्यों की दी सौगात

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की नई 660 मेगावाट पॉवर यूनिट की आधारशिला भी रखी। इसकी अनुमानित लागत लागत 5600 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने करीब 300 करोड रुपए से ज्यादा के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। सीएम ने 5.50 करोड़ रुपए की लागत से तिपान नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण भी किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article