कार से मिला था 52 किलो सोना-10 करोड़ रुपये, ED की रिमांड पर रहेगा आरोपी सौरभ शर्मा; सरकार को लगाया था तगड़ा चूना

मध्य प्रदेश परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा 17 फरवरी तक ED की रिमांड पर रहेगा। उसकी एक कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इसके अलावा, ढाई क्विंटल चांदी भी बरामद की गई थी।

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए परिवहन घोटाले के मामले में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा सहित तीन आरोपियों को अपर जिला न्यायाधीश की अदालत ने 17 फरवरी तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रिमांड पर सौंप दिया है। तीनों ही आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी अब तक पुलिस हिरासत में जेल में थे। राज्य में हुए परिवहन घोटाले में सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपर जिला न्यायाधीश की अदालत में पेश किया और रिमांड मांगी। न्यायाधीश ने ईडी को तीनों आरोपियों को रिमांड पर 17 फरवरी तक के लिए सौंप दिया। अब ईडी इन आरोपियों के पास आई करोड़ों की संपत्ति का ब्यौरा हासिल करने की कोशिश करेगी।

saurabh sharma

सौरभ शर्मा और पत्नी (फाइल फोटो)

रिमांड पर लेकर पूछताछ

इन तीनों आरोपियों को पूर्व में लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसके बाद से सभी हिरासत में जेल में थे। इसी दौरान ईडी ने तीन दिनों तक जेल में जाकर तीनों से पूछताछ की और उसके बाद गिरफ्तारी की।

End of Feed