भोपाल

Madhya Pradesh News: शाजापुर में ट्रक ने एक के बाद एक ठोक डाले 3 वाहन, कई घायल; देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 07:57 AM IST

Madhya Pradesh News: उज्जैन की तरफ से मक्सी की ओर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कायथा में कुछ वाहनों को टक्कर मारी, उसके बाद भी चालक रास्ते में ट्रक को कहीं नहीं रोका और तेज रफ्तार में ही अनियंत्रित ट्रक को वह मक्सी तक ले आया।

Madhya Pradesh News: शाजापुर जिले के मक्सी से एक्सीडेंट का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक चालक अंधाधुंध गति से ट्रक चलाते हुए कई वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। ट्रक ने पूरे रास्ते में तीन वाहनों को अपना शिकार बनाया है, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं।

ड्राइवर को लोगों ने पीटा

वहीं ट्रक का पीछा कर रहे लोगों ने एवं मौजूदा भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से निकालकर उसकी जोरदार धुनाई कर दी और मक्सी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

कायथा में मारी पहली टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन की तरफ से मक्सी की ओर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कायथा में कुछ वाहनों को टक्कर मारी, उसके बाद भी चालक रास्ते में ट्रक को कहीं नहीं रोका और तेज रफ्तार में ही अनियंत्रित ट्रक को वह मक्सी तक ले आया। जहां उसने एक आइसक्रीम की गाड़ी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए रोड से नीचे जा गिरा।

वीडियो वायरल

ट्रक का कायथा से ही पीछा करते हुए आ रहे लोग एवं मौजूद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा और उसकी जोरदार धुनाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में आता है और अनियंत्रित होकर आइसक्रीम की गाड़ी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए नीचे जा गिरता है। फिलहाल मक्सी पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article