भोपाल

गजब! घर में घुसकर की चोरी, फिर दीवारों पर लिख दिए अमिताभ बच्चन की फिल्म के डायलॉग, पकड़ा गया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 3, 2023, 11:11 AM IST

Indore News in Hindi: मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया। जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे। चोरी करने घर में घुसा चोर दीवारों से अमिताभ बच्चन की फिल्म "अग्निपथ" नाम और कुछ डायलॉग लिखे। जिसकी वजह से पर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Image

इंदौर में अजब-गजब चोरी

Photo : BCCL

Indore News in Hindi: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक चोर को तब पकड़ा जब वह जिस घर में सेंध लगा चुका था, उसी घर की दीवारों पर चित्र बनाने के लिए रूक गया था। जबकि उसका साथी लूट का माल लेकर भाग गया था। गिरफ्तार चोर ने दीवार पर "अग्निपथ" नाम और बिग बी की फिल्मों के डायलॉग की कुछ पंक्तियां लिखी थीं। जाहिर है वह अमिताभ बच्चन का फैन है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय यादव और सोनू यादव रविवार रात इंदौर के जूना रिसाला इलाके में पार्षद अनवर कादरी के घर में घुस गये थे।

पीटीआई के मुताबिक जब पार्षद का परिवार सो रहा था तो कुछ नकदी और सोने-चांदी के आभूषण मिलने के बाद सोनू घर से चला गया। लेकिन विजय को घर की दीवारें बहुत आकर्षक लगीं। उसने दीवार पर चित्रकारी करने का फैसला किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव भदोरिया ने कहा कि उन्हें कुछ स्केच पेन मिले और उन्होंने चित्र बनाना और लिखना शुरू कर दिया। पेंटिंग में मग्न होने के दौरान वह कमरे में रखी कांच की शीट से टकरा गया। भदोरिया ने कहा कि कांच टूटने की आवाज से कादरी परिवार जाग गया।

पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। सदर बाजार पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन का फैन लग रहा था क्योंकि उसने दीवार पर बच्चन फिल्मों के कुछ डॉयलॉग लिखे थे। एसीपी भदोरिया ने कहा कि विजय ने आभूषण और नकदी चोरी करने की बात कबूल कर ली है और उसका साथी अभी भी फरार है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!