बेंगलुरु में होगा मध्य प्रदेश महोत्सव का आयोजन, आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम 9 जनवरी से होगी शुरुआत

कर्नाटक के बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम में 9 जनवरी से 12 जनवरी तक मध्य प्रदेश महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटक स्थलों के बारे में बताया जाएगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह आयोजन होने जा रहा है।

Madhya Pradesh Festival: मध्य प्रदेश महोत्सव कर्नाटक के बेंगलूरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के मुख्य आश्रम में होने जा रहा है। इस आयोजन में मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिलेगी। बताया गया है कि आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन में दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।

art of living bangluru

बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम

ये कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

बताया गया है कि महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य में आगामी समय में होने वाली ग्लोबल समिट के बारे में बताया जाएगा, साथ ही निवेश के लिए अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा।

End of Feed