मध्य प्रदेश की जंग: भाजपा की तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान, बोले शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 06:07 PM IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

Madhya Pradesh Elections: भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर गई है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढिंढोरा पीट रही थी कि वह एक साल पहले ही उम्मीदवार घोषित कर देगी, 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर देगी, लेकिन कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए।

शिवराज बोले, प्रदेश में विकास पर्व चल रहा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सेनापति अब मैदान में है। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। अभी 22 तारीख को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ होने वाला है। लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। युद्ध स्तर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मैदान में है।

End of Feed