भोपाल

राहुल नेमा की कहानी: इस बीमारी से टूटती रही हड्डियां, मगर हौसलों ने यहां पहुंचाया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 11:16 AM IST

Rahul Nema Life Story: भोपाल के राहुल नेमा ने ये बता दिया कि वो भले ही छोटे कद के हैं, मगर उनके हौसले बड़े हैं। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) ने उन्होंने 50 लाख रुपये जीते। 14 सवालों का सही जवाब देने के बाद एक करोड़ रुपये के पड़ाव 15वें प्रश्न पर अटक गए। उनकी कहानी हर किसी को प्रेरणा देगी।

Image

केबीसी में 50 लाख जीतने वाले भोपाल के राहुल नेमा को जानिए।

Photo : Twitter

Bhopal News: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में राहुल नेमा ने 50 लाख रुपये की राशि जीतकर दुनिया को ये बता दिया कि वो भले ही छोटे कद के हैं, मगर उनके हौसले आसमान छूने का दम रखते हैं। राहुल ने केबीसी में 14 सवालों के सही जवाब दिये। मगर जब एक करोड़ रुपये के लिए 15वां सवाल सामने आया तो उन्होंने क्विट कर लिया। राहुल की कहानी हर किसी के लिए किसी प्रेरणादायक है।

दिव्यांग राहुल ने कभी नहीं मानी हार

राहुल नेमा के पिता विजय नेमा जिला शिक्षा केंद्र में DPC रहे हैं। केबीसी के मंच पर जब राहुल पहुंचे तो दुनिया ने देखा कि कैसे हड्डियों के फ्रैक्चर के बाद वो सवालों का सामना करते नजर आए। बीते 17 अगस्त को राहुल नेमा केबीसी के हॉट सीट पर पहुंचे थे। राहुल को जानने वाले बताते हैं कि उन्होंने शरीर से दिव्यांग होने के बावजूद कभी भी हार नहीं मानी। दिव्यांग राहुल नेमा की लंबाई करीब डेढ़ से दो फिट तक के बीच है।

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक हैं राहुल

दिव्यांग होने के बावजूद भी राहुल ने अपनी मेहनत से सरकारी नौकरी हासिल की। वो मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के शाहपुरा ब्रांच भोपाल में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि बचपन से अब तक राहुल की करीब 300 से 400 बार हड्डियां तक टूट चुकी हैं। राहुल आस्टो जेनेटिक इंफर फेक्टा नामक बीमारी से पीड़ित हैं। राहुल की परवरिश के लिए नेमा दंपति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

अमिताभ बच्चन के इस सवाल पर अटक गए राहुल

केबीसी के मंच पर राहुल ने 14 सवालों के सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत लिए। मगर 15 सवाल में वो फंस गए जिसमें ईनामी राशि 1 करोड़ रुपये होती है। शो के दौरान बिग बी ने भी राहुल के जज्बे की तारीफ की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article