Shri Ramraja Lok: सीएम शिवराज ने ओरछा में रखी श्री रामराजा लोक की आधार शिला, जल्द होगा तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 05:49 PM IST

Shri Ramraja Lok Orchha MP: 143 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा भव्य और अलौकिक श्री रामराजा लोक, सीएम चौहान ने बारिश के लिए की प्रार्थना, किसानों से कहा-कितना भी बड़ा संकट आए, घबराना मत, मैं आपके साथ हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 सितंबर को निवाड़ी जिले के ओरछा में भव्य और अलौकिक 'श्री रामराजा लोक' की शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि 'जग व्यापक श्री राम के दो निवास हैं खास, दिवस ओरछा रहत हैं, रैन अयोध्या वास' मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड और ओरछा के सौभाग्य के सूर्य का उदय हो रहा है। क्योंकि ओरछा में श्री रामराजा लोक बनने की आधारशिला रखी गई है।

Shri Ramraja Lok Orchha

मध्य प्रदेश के ओरछा में तैयार हो रहा है भव्य और अलौकिक श्री रामराजा लोक

सीएम ने ₹2 करोड़ की लागत से अछरू माता का भव्य मंदिर बनाए जाने की भी घोषणा की। श्री चौहान ने यहां जल जीवन मिशन की परियोजना का लोकार्पण भी किया।

End of Feed