भोपाल

MP के इन 11 गांवों को मिला नया नाम, अब खलीलपुर बना रामपुर और हाजीपुर बना हीरापुर

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के 11 गांवों को नया नाम मिला है। सीएम मोहन यादव ने कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान इन 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान 10.11 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की। सीएम ने कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ के तहत 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये।

इन गांवों के बदले गए नाम

सीएम मोहन यादव ने कहा, “निपनिया हिसामुद्दीन को निपनिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवड़िया को रामपुर पवड़िया, खजूरी अल्लाहादाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रिछरी मुरादाबाद को रिछरी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलौंदा) को रामपुर, अनछोड़ को उंचावद, घट्टी मुख्तियारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी कहा जाएगा।”

यादव ने

विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किये। इसके अलावा ‘एलपीजी सिलेंडर रिफिल’ योजना के तहत 26 लाख महिला लाभार्थियों को पैसे हस्तांतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने 10.11 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article