मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार: एक नहीं दो बार लेनी पड़ी रामनिवास रावत को शपथ, कर दी थी 'छोटी सी मिस्टेक'

Madhya Pradesh Cabinet expansion: रामनिवास रावत को शपथ के दौरान कहना था राज्य के मंत्री के तौर पर मगर उन्होंने कहा राज्य मंत्री के तौर पर। शपथ ग्रहण पूरा हो गया, मगर यह बात जब सामने आई तो दोबारा शपथ का कार्यक्रम किया गया।

Madhya Pradesh Cabinet expansion: मध्य प्रदेश के डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के नए सदस्य के तौर पर शपथ लेने वाले रामनिवास रावत की एक चूक के चलते उन्हें दो बार शपथ लेनी पड़ी। राजभवन में सोमवार की सुबह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में नए मंत्री के तौर पर रामनिवास रावत को शपथ दिलाई गई।

Ramniwas Rawat

शपथ के दौरान रामनिवास रावत से एक चूक हो गई, उन्हें शपथ के दौरान कहना था राज्य के मंत्री के तौर पर मगर उन्होंने कहा राज्य मंत्री के तौर पर। शपथ ग्रहण पूरा हो गया, मगर यह बात जब सामने आई तो दोबारा शपथ का कार्यक्रम किया गया। सामने आया वीडियो यह बता रहा है कि राजभवन में अलग से आयोजित इस समारोह में रामनिवास रावत ने राज्य के मंत्री के तौर पर अर्थात कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

End of Feed