भोपाल

MP : भूल जाइये हिजाब, जींस टी-शर्ट, अब यूनिफॉर्म में आना होगा कॉलेज; जल्द लागू होने वाला है ड्रेस कोड

मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए जल्द ही ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। कुल मिलाकर अब कॉलेज पहुंचने पर भी ड्रेस से छुटकारा नहीं मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही इसे लागू कर सकता है।

Image

एमपी में

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के कॉलेजों में जल्द लागू होगा ड्रेस कोड
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ऐलान
  • PM श्री एक्सीलेंस कॉलेज से होगी इसकी शुरुआत
  • ड्रेस कोड के साथ उसी कलर के हिजाब की मांगी अनुमति

भोपाल: मुंबई की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट को बाकायदा ड्रेस कोड में कॉलेज पहुंचना होगा। राज्य नें जल्द ही ड्रेस कोड लागू होने जा रहा है। यानी अब स्कूल से निकले छात्रों को अब कॉलेज परिसर में निर्धारित यूनिफॉर्म में ही कॉलेज पहुंचना होगा। एमपी उच्च शिक्षा विभाग सबसे पहले पीएम एक्सीलेंस कॉलेजेज में ड्रेस कोड इसी सत्र में लागू करने की तैयारी में है। फिर, इसके बाद धीरे-धीरे सभी कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि आदर्श ड्रेस कोड में सभी की भावनाओं का रखा ख़्याल जाएगा। ड्रेस कोड से किसी वर्ग को आपत्ति नहीं होगी।

हिजाब की अनुमति मांगी

सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें कोई एतराज नहीं है। लेकिन, ड्रेस कोड के साथ उसी कलर का हिजाब भी कॉलेजों में अलाउ करें। लेकिन ड्रेस कोड के साथ अगर हिजाब और बुरके पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तो ये संविधान का उल्लंघन होगा। उसको लेकर के अगर उनकी गलत नियत है तो उसका हम विरोध करेंगे।

पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज में लागू होगा ड्रेस कोड

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज में हम ड्रेस कोड लागू करने जा रहे हैं, वहां की समिति अभिभावकों और सभी वर्गों से बातचीत करके ड्रेस कोड तय किया जाएगा। मध्य प्रदेश में अभी 55 जिला केंद्रों पर उत्कृष्ट महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। आगे आने वाले समय में एक अच्छी सहमति बनाकर गणवेश को हम लागू कर सकेंगे। सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक आदर्श ड्रेस कोड हम लागू करेंगे, मुझे लगता है किसी वर्ग को इस फैसले से आपत्ति नहीं होगी। कॉलेजों में जो बाहरी तत्व आते हैं, उन पर अंकुश रखने के लिए हम ड्रेस कोड का उपयोग करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!