Madhya Pradesh Election 2023 Date, Schedule: भारतीय चुनाव आयोग आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान करने वाला है। दो 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा। इसके राजस्थान समेत चार अन्य राज्यों की चुनावी तारीखों का भी ऐलान होगा। इस साल जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं। तारीखों का ऐलान होने के साथ ही इन पांचों राज्यों में आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, छह अक्टूबर को दिल्ली में पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्त, जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी शामिल हुए थे।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023.
इस महीने खत्म होगा कार्यकाल
मध्य प्रदेश विधानसभा के कार्यकाल की बात की जाए तो ये जनवरी 2024 में खत्म होगा। बता दें कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिससे शिवराज सिंह चौहान को इस समय राज्य में भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।
कुल विधानसभा सीट का गणित
मध्य प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की बात की जाए तो यहां पर कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। वैसे किसी भी पार्टी को सरकार बनाने और बहुमत के लिए 230 में से 116 सीटों की आवश्यकता होती है। बता दें कि पूर्ववर्ती चुनाव में कांग्रेस ने 114, भाजपा ने 109 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में मध्य प्रदेश में बसपा को भी दो सीटें मिली थीं। उस समय दो नवंबर 2018 से नामांकन प्रारंभ हुआ था, जिसके बाद नौ नवंबर को अंतिम नामांकन भरा गया। 28 नवंबर को चुनाव होने के बाद मतगणना 11 दिसंबर को मतगणना हुई थी।
पिछले पड़े थे इतने वोट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछली बार तीन करोड़ 81 लाख 89 हजार 234 मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला था। उस समय कुल वोटिंग परर्सेंटज 75.63 रहा था। जबकि रजिस्टर्ड वोटर पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 थे।
