भोपाल

33 साल बाद भी जमुना बाई के दो रुपये नहीं भूले CM शिवराज, चुनाव लड़ने के लिए दिए थे पैसे

शिवराज सिंह चौहान ने आज जहाजपुर में जमुना बाई नाम की बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। जमुना बाई ने उन्हें पहले चुनाव के दौरान जीत का आशीर्वाद दिया था, आज फिर से सीएम की वो यादें ताजा हो गई।

Image

सीएम शिवराज ने जमुना बाई से लिया आशीर्वाद

KEY HIGHLIGHTS
  • जहाजपुर पहुंचे सीएम शिवराज
  • जमुना बाई से लिया आशीर्वाद
  • 33 साल पहले की कहानी

MP News: मध्य प्रदेश के जहाजपुर में आज भावकुता से भरा नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। सीएम शिवराज आज जहाजपुर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उनसे एक बुजुर्ग महिला मिलने आई, जिनका नाम जमुना बाई था, उन्हें वहां देखकर सीएम शिवराज ने उनके चरण स्पर्श किए और उन्हें अपने गले लगा लिया। इस नजारे को देखकर सभी भावुक हो गए। इस दौरान सीएम ने 33 साल पुराना किस्सा भी बताया।

CM Shivraj took Jamuna Bai blessing

जमुना बाई से मिलकर भावुक हुए सीएम

33 साल पुरानी यादें

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि 1990 में उन्होंने बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था, उस समय जमुना बाई ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था, जमुना बाई ने उन्हें 2 रुपये दिए थे और आशीर्वाद देते हुए कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो। आज 33 साल बाद भी वे जमुना बाई के दिए 2 रुपये नहीं भूले हैं। उन्होंने आज फिर से जमुना बाई का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

बुधनीवासियों के भैया और मामा

शिवराज सिंह चौहान जहाजपुर के लोगों के बुलाने पर आज यहां कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां जमुना बाई से मिलकर उनके पहले चुनाव से जुड़ी यादें ताजा हो गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्ममंत्री ने लोगों से कहा कि वे बुधनीवासियों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उनके भैया और मामा हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article