Gwalior Sarpanch Murder Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े एक सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सरपंच पर लगातार फायरिंग कर सरपंच की हत्या कर दी। सरपंच की हत्या के बाद आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि दिनदहाड़े हत्या कर फरार भी हो गए। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके से सभी बदमाश फरार
दरअसल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेहरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की उनके ही गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इस रंजिश को अंजाम देने के लिए बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सरंपच को गोली मार दी, जिससे विक्रम रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक और पुलिस फोर्स पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से सूचना जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि सरपंच की पुरानी रंजिश के कारण जान चली गई। परिवार में मातम का माहौल है।
