Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर को होंगे चुनाव, तीन दिसंबर को नतीजे, यहां देखें शेड्यूल

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Date, Schedule (मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): मध्‍य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में एक चरण में 17 नवंबर यानी दीपावली के पांच दिन बाद मतदान होंगे।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Date, Schedule: भारतीय चुनाव आयोग ने मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में एक चरण में 17 नवंबर यानी दीपावली के पांच दिन बाद मतदान होंगे। मध्‍य प्रदेश चुनाव के नतीजों के लिए 3 दिसंबर की तारीख सुनिश्चित की गई है। चुनाव आयोग की कॉन्‍फ्रेंस के तत्‍काल बाद से ही प्रदेश में आचार संहिता लागू की दी गई है। अब 21 अक्‍टूबर को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 30 अक्‍टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की घोषणा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्‍ली के निर्वाचन सदन में कॉन्‍फ्रेंस के दौरान चुनाव संबंधी तारीखों की घोषणा की। आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

End of Feed