Madhya Pradesh Lumpi virus: मध्य प्रदेश के 33 जिलों में लंपी वायरस का असर, 3 महीने में 25 हजार से ज्यादा पशु प्रभावित

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 10, 2023, 02:30 PM IST

Madhya Pradesh Lumpi virus: संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने बताया कि विभाग द्वारा कुल 26 लाख 50 हजार पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। साथ ही बीमार पशुओं का सतत उपचार किया जा रहा है

Madhya Pradesh Lumpi virus: मध्य प्रदेश में जानवरों में फैलने वाली लम्पी बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिले इस रोग से प्रभावित हैं, जिनमें से सिर्फ 20 जिलों में अभी तक इस रोग की प्रयोगशाला से पुष्टि हुई है। संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने बताया कि विगत तीन माह में प्रदेश के कुल 25 हजार 691 पशु इस रोग से प्रभावित हुए हैं, जिसमें से कुल 22 हजार 975 (90 फीसदी) पशु इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Madhya Pradesh Lumpi virus

मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का कहर

अभी कितने मामले

प्रदेश में फिलहाल 2333 सक्रिय केसेस हैं, जिनका नियमित एवं निरंतर उपचार जारी है। संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने बताया कि विभाग द्वारा कुल 26 लाख 50 हजार पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। साथ ही बीमार पशुओं का सतत उपचार किया जा रहा है, जिसके कारण विगत 25 दिनों से प्रभावित पशुओं की संख्या एवं पशुओं की मृत्यु दर में कमी आई है।

End of Feed