भोपाल

Jabalpur Hit and Run: स्कॉर्पियो की टक्कर से हवा में उछला मासूम, मौके पर हुई मौत; स्कूटी सवार दंपत्ति को भी रौंदा

Hit and Run Case: जबलपुर में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद पीछे हटकर मासूम बच्चे को रौंदा और वहां से भाग निकला-

Image

स्कॉर्पियो की टक्कर में मौके पर मासूम की मौत

Photo : Times Now Digital

Jabalpur Hit and Run: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जबलपुर के उखरी तिराहे के पास बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि स्कार्पियो ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कैसे पीछे हटकर मासूम बच्चे को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

हादसे में मासूम की मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 2 बजे तमरहाई इलाके का रहने वाला सौरभ अग्रवाल अपनी पत्नी सुरभि और ढाई साल के बेटे प्रणीत के साथ स्कूटी से एकता चौक से उखरी की ओर जा रहा था। सुरभि स्कूटी चला रही थी और सौरभ पीछे बेटे को लेकर बैठा था। तभी उखरी तिराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों हवा में उछल गए। मासूम प्रणीत दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरा हादसा कैद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कार्पियो ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कैसे पीछे हटकर मासूम बच्चे को रौंद दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

हादसे से परिवार पूरी तरह से तबाह

इधर, इस हादसे से परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया है। मासूम बच्चे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article