दिल्ली

Breaking News: पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 8-9 राउंड गोलियां; लोगों में दहशत

पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान पर आठ से नौ राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

Image

पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग

Photo : Times Now Digital

Breaking News: पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में आज दोपहर करीब 2:35 बजे राज मंदिर नामक एक आउटलेट पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 8-9 राउंड फायरिंग की गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

आरोपियों की तलाश शुरू

पुलिस के अनुसार, फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह जांच का विषय है कि यह हमला किसने और क्यों किया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में 7 से 8 राउंड फायरिंग

आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक शॉप पर फायरिंग की गई। इस हादसे में लगभग 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं है। वसूली (Extortion) की मांंग के लिए फायरिंग की गई। फिलहाल, पुलसि मामले की जांच में जुटी है।

नन्दू USA में मोजूद है

हाल में गैंगस्टर कपिल सागवान उर्फ नन्दू ने राज इस शॉप के मालिक को बसूली की धमकी दी थी। कपिल सागवान उर्फ नन्दू गैंग्गस्टर लॉरेश का एलाइन्स गैंग है। बता दें नन्दू USA में मोजूद है। जिस शॉप पर फायरिंग हुई उसकी पैन इंडिया शॉप्स और शॉपिंग बाजार आउटलेट हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article