Jabalpur: MP में एक बार फिर जिम ट्रेनर पर लगा यौन शोषण का आरोप, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने जिम ट्रेनर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला जिम में काम करती थी। पुलिस ने इस घटना पर कार्रवाई कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई है।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में जिम ट्रेनर और यौन उत्पीड़न का एक और मामला आया है इस बार ये मामला जबलपुर से आया है। यहां एक महिला ने एक जिम ट्रेनर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला जिम में मैनेजर पद पर काम करती थी इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

jabalpur gym sexual assault

मामले की जानकारी देते एडिशनल SP

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, "पनागर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम ट्रेनर ने उसे एक रिसॉर्ट में बुलाया था। वह जिम में मैनेजर के पद पर काम करती है। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ यौन शोषण किया गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।"

End of Feed