Narsinghpur: जबलपुर भोपाल स्टेट हाईवे बंद; भारी बारिश से धंसा पुल, आवाजाही ठप

मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल स्टेट हाईवे (SH-22) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र के ग्राम बंदेसुर के पास स्थित एक पुलिया धंस गई है, जिस कारण यातायात पूरी तरह ठप है।

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश में जबलपुर-भोपाल स्टेट हाईवे (SH-22) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय तब लिया गया जब नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र के ग्राम बंदेसुर के पास स्थित एक पुलिया भारी बारिश के कारण धंस गई। यह जगह जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

narsinghpur bridge collpased in rain

भारी बारिश से धंसा पुल

राज्य मार्ग पर नरसिंहपुर और गाडरवारा के बीच आने वाले इस हिस्से में सड़क का संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना को देखते हुए यातायात को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ने की कोशिशें जारी हैं। बारिश का सिलसिला चलते रहने से मरम्मत में देरी की संभावना दिखाई दे रही है।

End of Feed