Bird Flu: महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा में मिले पॉजिटिव केस के बाद शहर अलर्ट मोड पर चला गया है। जिसके बाद जबलपुर जिला प्रशासन भी भुर्ती के साथ एहतियातन कदम उठा रहा है। जिला प्रशासन ने पशुपालन विभाग को सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब तक बड़ी तादाद में सैंपल को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, अभी तक जबलपुर में एक भी केस सामने नहीं आया है।
केस सामने आने पर होगी कार्रवाई
जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि छिंदवाड़ा में मिले पॉजिटिव केस के बाद पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी सैंपल एकत्रित किए जाएं और अगर कोई पॉजिटिव मामला सामने आता है तो तत्काल प्रभाव से पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया जाए।
