Indore News: इंदौर में भीड़भाड़ वाले इलाके में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, नगर विकास विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर में सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Indore News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में राज्य सरकार ने हर उस जगह सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है, जहां एक समय में 100 या इससे ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना हो। अधिकारियों ने बताया कि सूबे के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 'इंदौर सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली' की उप-विधियों को मंजूरी देते हुए प्रदेश के राजपत्र में इसके नियम-कायदों का प्रकाशन भी कर दिया है।

cctv camera

सांकेतिक फोटो।

अपराधों पर लगेगा अंकुश

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के जरिये सामुदायिक निगरानी प्रणाली को जन भागीदारी से लागू कराने के मामले में इंदौर देश का पहला शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के तहत शहर भर में हजारों नये सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों पर अंकुश लगेगा और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

End of Feed