भोपाल

MP के जबलपुर में तहसीलदार की हुई गिरफ्तारी; जानिए क्या है पूरा मामला?

Land Record Fraud: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जमीन धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार पर जबलपुर जिले में कटनी-नागपुर राजमार्ग पर स्थित 1.1 हेक्टेयर (लगभग 2.7 एकड़) जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।

Image

तहसीलदार गिरफ्तार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1.1 हेक्टेयर प्लॉट की धोखाधड़ी का मामला।
  • जिला प्रशासन की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई।
  • फर्जी वसीहत के तहत दूसरे के नाम की गई जमीन।

Land Record Fraud: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जमीन धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि तहसलीदार पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करके 1.1 हेक्टेयर प्लॉट के स्वामित्व के रिकॉर्ड में धोखाधड़ी करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी वीरेंद्र पवार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को भूमि से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी।

तहसीलदार पर जबलपुर जिले में कटनी-नागपुर राजमार्ग पर स्थित 1.1 हेक्टेयर (लगभग 2.7 एकड़) जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।

कौन है जमीन का मालिक?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवचरण पांडे नामक व्यक्ति इस जमीन का मालिक है, लेकिन धुर्वे ने एक ‘फर्जी वसीयत’ की मदद से इसे किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कर दिया। धुर्वे के अलावा इस मामले में एक पटवारी (राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी) जोगेंद्र पिपरे, और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपा दुबे और अन्य व्यक्तियों रविशंकर चौबे, अजय चौबे, हर्ष पटेल और अमिता पाठक को भी नामजद किया गया है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article