भोपाल

नहीं बाज आ रहे पत्थरबाज! मध्य प्रदेश में महानगरी एक्सप्रेस पर पथराव; मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के कटनी और निवार रेलवे स्टेशन के बीच महानगरी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए हैं। पथराव में एसी कोच का शीशा टूट गया है। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया है-

Image

मध्य प्रदेश में महानगरी एक्सप्रेस पर पथराव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी में महानगरी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि कटनी और निवार रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंके गए हैं। पत्थरबाजी में एसी कोच का शीशा टूट गया है। बता दें कि जैसे ही ट्रेन पर पथराव हुआ, कोच के भीतर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपियों की पहचान के जांच जारी

फिलहाल पत्थर फेंकने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान के लिए जांच चल रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पत्थरबाजी के बीच कोई शरारती तत्व था या जानबूझकर पत्थरबाजी की गई है। गनीमत रही कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पथराव में कोच और यात्री चोटिल

बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है और उन पर पत्थर फेंके गए हैं। पथराव में कोच को नुकसान भी पहुंचा है और कई यात्री चोटिल भी हुए हैं। फिलहाल इस घटना की जांच चल रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article