52 किलो सोने और 11 करोड़ कैश से भरी कार का किससे है कनेक्शन? गाड़ी के मालिक का हुआ खुलासा, पूछताछ जारी

भोपाल के मेंडोरी के जंगल में सौने और नकद के साथ मिली इनोवा कार के मामले में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन सिंह गौर से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह लावारिस कार चेतन के नाम पर है लेकिन इसे सौरभ शर्मा ने खरीदा था।

भोपाल में मेंडोरी के जंगल से गुरुवार रात को सोने और नकद से भरी लावारिस कार मिली थी। इस मामले में आयकर विभाग की जांच का रुख आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की ओर मुड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार आईटी की टीम सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन सिंह गौर से पूछताछ कर रही है। यह लावारिस इनोवा कार चेतन सिंह गौर के नाम पर मिली है। इस कार में 52 किलो सोना और करीब 11 करोड़ नकद बरामद किया गया था। वहीं आरोपी सौरभ शर्मा को फरार बताया जा रहा है।

End of Feed