भोपाल

CSP आवास के हंगामे पर कार्रवाई; कटनी के SP समेत कई अधिकारियों का हुआ तबादला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ IPS अधिकारियों को हटाए जाने की जानकारी दी है। कटनी एसपी अभिजीत रंजन, दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार, चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी कुमार सौरभ को अपने फील्ड पदों से हटा दिया गया है।

Image

चलते कटनी-दतिया के SP और चंबल रेंज के IG DIG का तबादला (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ अधिकारियों को हटाए जाने की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक कटनी SP अभिजीत रंजन, दतिया के SP वीरेंद्र कुमार, चंबल रेंज के IG सुशांत कुमार सक्सेना और DIG कुमार सौरभ को हटा दिया गया है। सोशल मीडिया 'सार्वजनिक सेवा में खेदजनक व्यवहार' का हवाला दिया गया, जिसके कारण इन्हें फील्ड पदों से हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कटनी और दतिया जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ चंबल रेंज के महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक को उनके मौजूदा पदों से हटा दिया गया है। बयान में कहा गया है, "उन्होंने सार्वजनिक सेवा में जिस तरह का व्यवहार किया, वह खेदजनक है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।"

सूत्रों ने बताया कि कटनी के एसपी अभिषेक रंजन को उनके पद से हटा दिया गया है, क्योंकि शनिवार की रात तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनकी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा के रिश्तेदारों के साथ पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की थी। CSP मिश्रा के पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने आवास पर हुई कथित मारपीट का आरोप कटनी पुलिस SP रंजन पर लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। यह प्रकरण ऐसे समय में हुआ है जब ख्याति मिश्रा का तबादला अमरपाटन हो गया है।

आरोपों के मुताबिक शैलेंद्र बिहारी शर्मा, अपने और अपनी पत्नी CSP ख्याति मिश्रा के परिजनों के साथ कटनी स्थित सरकारी बंगले में बेटी से मिलने पहुंचे थे। बातचीत चल ही रही थी कि वहां अचानक पुलिस पहुंची और परिजनों को जबरन खींचते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर महिला थाने ले आई। पुलिस ने उनके 10 साल के बेटे के सामने परिवार के सदस्यों से मारपीट की और सभी को महिला थाने में बंद कर दिया।

इस पूरे हंगामे के बाद पुलिस सभी परिजनों को जिला अस्पताल मेडिकल जांच के लिए ले गई, जहां पुलिस और परिजनों के बीच फिर से बहस और हंगामा हुआ। तहसीलदार शैलेन्द्र शर्मा ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दी थी।

सूत्रों के मुताबिक एक दूसरे मामले में दतिया के SP वीरेंद्र कुमार और चंबल रेंज के IG सुशांत कुमार सक्सेना और DIG कुमार सौरभ को सार्वजनिक रूप से खराब रवैया दिखान के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।

इसके साथ ही रविवार देर शाम, इन चार अधिकारियों के साथ ही कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है। इस सूची में प्रमोद वर्मा का भी नाम है। बता दें कि प्रमोद वर्मा मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए बनाई गई SIT टीम के मुखिया हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article