MP Suicide Case : मां-बाप की सड़ती लाश के बीच तीन दिन तक पड़ा रहा मासूम, खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला

MP Suicide Case : ग्‍वालियर में एक दंपती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्‍त कर लिया। उनके शव के बीच तीन दिन तक डेढ़ वर्षीय बेटा पड़ा रहा, जिसे कि तीन दिन के बाद बेहोशी की हालत में बाहर निकाला जा सका।

MP Suicide Case : मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला सामने आया कि इसके बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। दरअसल, यहां एक घर में पति और पत्‍नी दोनों की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस जगह दोनों फंदा लगाया उससे कुछ ही दूरी पर उनका डेढ़ साल का बेटा बेसुध हालत में पड़ा था। भूख और प्‍यास से वो बच्‍चा तीन दिन तक तड़पता रहा और सिसकियां लेता रहा, ल‍ेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। कुछ दिन बाद जब पड़ोस में दोनों शवों की दुर्गंध फैली तब पड़ोसी नियामद खान ने मंगलवार की शाम को मृतक के घर के अंदर झांका और उन्‍हें घटना की जानकारी हुई। बच्‍चे को किसी तरह नियामद ने बाहर निकाला और खाने के लिए कुछ दिया तब जाकर वह होश में आया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।

MP Suicide Case, Suicide News, MP Suicide News

मध्‍य प्रदेश में दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। (सांकेतिक चित्र)

नशे की लत बनी वजह

मैदाई मोहल्‍ले निवासी सोनू अपनी मां अजराबानो, पत्‍नी शबाना और तीन बच्‍चों (निम्रा, आहिद और जाहिद) के साथ रहता था। सोनू हेयर सैलून चलाता था, जो काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था। पड़ोसियों का कहना है क‍ि सोनू को स्‍मैक और नशे की बुरी लत थी, जिसकी वजह आए दिन उसके घर में कलह होती थी।

End of Feed