नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, 3 लोगों की मौत और 25 घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

जबलपुर में आज तड़के एक निजी बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह बस यूपी के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। इसी दौरान सुबह 4 बजे जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में पलट गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

Jabalpur Accident News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। नागपुर जा रही एक निजी बस रास्ते में पलट गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 से अधिक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अयोध्या से नागपुर जा रही थी बस

यह घटना रविवार सुबह करीब चार बजे जबलपुर में बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई। अधिकारियों ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। इसी दौरान यह बस जबलपुर में पलट गई। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई।

End of Feed