Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में एक महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश। हालांकि पुलिस की सक्रियता से महिला की जान बचा ली गई। महिला ने लाइव के दौरान अपने ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तुरंत वीडिया का संज्ञान लेते हुए महिला की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना क लाया आरोप
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार 22 मार्च को नोएडा के फेस-2 स्थित लोटस पिनास सोसाइटी का है। पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से यूपी के गोंडा की रहने वाली है, वह नोएडा में लोटस पिनास सोसाइटी में रह रही थी। शनिवार को महिला फेसबुक पर लाइव आई। इस दौरान उसने अपने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिसके कुछ देर महिला ने कैमरे के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया।
महिला की कराई जा रही काउंसलिंग
फेसबुक पर महिला का लाइव वीडियो देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाइव के आधार पर महिला की लोकेशन को ट्रेस किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस मौके पर महिला की लोकेशन पर पहुंची और आरडब्ल्यू पदाधिकारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जहां महिला गंभीर हालत में मिली। जिसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है और महिला के परिवार को भी इसक घटना की जानकारी दे दी गई है।
