Watch Video: जबलपुर में GRP के ASI को आया हार्ट अटैक, SAF जांबाजों ने हार्ट पंपिंग कर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 08:33 PM IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग प्रशिक्षण के दौरान जीआरपी के एएसआई कैलाश दहिया को हार्ट अटैक आया। एसएएफ के जांबाजों ने हार्ट पंपिंग शुरू की। 15 मिनट बाद उन्हें होश आया।

जबलपुर: योग प्रशिक्षण के दौरान जीआरपी के एएसआई को हार्ट अटैक आया। जीआरपी के एएसआई के लिए देवदूत साबित हुए छटवीं बटालियन के एएसआई और आरक्षक। SAF के एएसआई और आरक्षक ने जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक की जान हार्ट की पंपिंग कर बचाई। एक्सरसाइज करने के दौरान जीआरपी के एएसआई कैलाश दहिया को अटैक आया था। साइकिल स्टैंड के पास एएसआई को मूर्छित अवस्था में देखकर एसएएफ के जांबाजों ने हार्ट पंपिंग शुरू की। 15 मिनट तक हार्ट की पंपिंग के बाद जीआरपी के एएसआई कैलाश दहिया की जान बची।

End of Feed