भोपाल

MP: शहडोल में दहाड़ रहा टाइगर, ग्रामीणों की सांसों में दहशत का संचार, वन विभाग कह रहा ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 08:14 PM IST

MP: गांव सनौटी में जंगल की ओर घनी आबादी वाले इलाके में एक बाघ की मौजूदगी को ग्रामीणों ने देखा है। बाघ झाड़ियों में छिपा हुआ था। बता दें कि, टाइगर के ठहराव वाली जगह से महज चंद कदमों के फासले पर पुलिस थाना है, जिसके चलते एक बार तो खाकी के भी पसीने छूट गए। अब वन विभाग का अमला बाघ को सुरक्षित यहां से जंगल की ओर भेजने के लिए प्रयासरत कर रहा है।

Image

मध्यप्रदेश के शहडोल में टाइगर की चहलकदमी से ग्रामीणों की सांसे थमी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • ब्यौहारी इलाके में एक बार फिर से टाइगर की चहल कदमी दिखी
  • आबादी वाले इलाके में टाइगर की गश्त से लोगों में भय
  • मौके पर वन विभाग व पुलिस का दस्ता किया तैनात


Mp: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की हद में जनपद शहडोल में टाइगर की मौजूदगी लोगों में भय का संचार कर रही है। जिले के ब्यौहारी इलाके में एक बार फिर से टाइगर की चहल कदमी देखने को मिल रही है। जिससे लोगों में दहशत है। इसकी सबसे बड़ी वजह है के, इस बार टाइगर आबादी वाले इलाके में घूम रहा है। ब्यौहारी इलाके के सीधी थाना क्षेत्र के तहत गांव सनौटी में जंगल की ओर घनी आबादी वाले इलाके में एक बाघ की मौजूदगी को ग्रामीणों ने देखा है।

बाघ झाड़ियों में छिपा हुआ था। बता दें कि, टाइगर के ठहराव वाली जगह से महज चंद कदमों के फासले पर पुलिस थाना है, जिसके चलते एक बार तो खाकी के भी पसीने छूट गए व थाने का मुख्य प्रवेश द्वार तक बंद करना पड़ गया।

वन विभाग व पुलिस कर रही निगरानी

बाघ की इलाके में मौजूदगी की खबर लगने के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी भी खतरे से निपटने के लिए फॉरेस्ट महकमे के कार्मिकों सहित पुलिस के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। वहीं एसडीओपी ब्यौहारी समेत पुलिस और वन विभाग का अमला भी मौके से ग्रामीणों समझाइश कर घरों में जाने की बात कह रहे हैं। अब वन विभाग का अमला बाघ को सुरक्षित यहां से जंगल की ओर भेजने के लिए प्रयासरत कर रहा है।

लोगों की थम गई सांसे

टाइगर की दहशत के चलते करीब आधे घंटे तक जयसिंहनगर-सीधी थाना क्षेत्र के रोड को रोक दिया गया था। सड़क के दोनों ओर से पुलिस ने लोगों का आवागममन रोक दिया था। वहीं मौके पर जमा हुई भारी भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हूटर बजाकर वहां से भीड़ को हटाया। हालांकि हूटर की आवाज सुनकर टाइगर भी कुछ देर बाद झाड़ियों से और जंगल की तरफ चला गया। इसके बाद बाघ को सड़क पर गश्त नहीं करते देख सड़क मार्ग को फिर से खोल दिया गया। हालांकि अभी वन विभाग बाघ का इलाके में खतरा बता रहा है। वन विभाग व पुलिस लोगों से लगातार अपील कर उन्हें घरों में रहने की हिदायत दे रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन