भोपाल में घर बैठे मिलेगा महाकुंभ का पुण्य, प्रयागराज से टैंकर में भरकर लाया गया गंगाजल

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वास सारंग ने प्रयागराज से एक टैंकर में गंगाजल मंगाया है। कई श्रद्धालु प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए उन्होंने यह बड़ी पहल की है। गंगाजल का यह टैंकर सोमवार को भोपाल पहुंच गया है।

Mahakumbh Gangajal in Bhopal: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ चल रहा है। इस कुंभ के मौके पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, मगर कई श्रद्धालु प्रयागराज नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ी पहल करते हुए गंगा जल का टैंकर मंगाया और इस गंगा जल का घर-घर वितरण किया जाएगा।

Prayagraj

सांकेतिक फोटो

भोपाल में नरेला के विधायक ने टैंकर में मंगाया गंगा जल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विश्वास सारंग विधायक हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के निवासियों को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज से एक टैंकर में गंगाजल मंगाया है। यह टैंकर सोमवार को भोपाल पहुंचा। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा है कि सनातन का सबसे बड़ा महापर्व कुंभ का गंगाजल टैंकर के माध्यम से हम भोपाल लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हर सनातन धर्मावलंबी का यही प्रयास रहता है कि वह कुंभ के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाए। बहुत से लोग प्रयागराज पहुंचते हैं और बहुत से नहीं पहुंच पाते हैं। इस मौके पर हमारी ओर से प्रयास किया गया है कि हम कुंभ से गंगाजल लेकर भोपाल आएं और हम गंगाजल लेकर आए हैं। घर-घर इस गंगाजल का बोतल के जरिए वितरण किया जाएगा।

End of Feed