Indore: रानीपुरा इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप; राहत कार्य जारी, कई अस्पताल में भर्ती

इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात एक 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के समय ज्यादातर लोग इमारत के बाहर होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई। प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

Indore Building Collapse: इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात एक भयानक हादसा हुआ, जब लगभग 9 बजे एक 5 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय अधिकांश लोग इमारत के बाहर होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण बिल्डिंग में पहले से ही दरारें मौजूद थीं, जिससे यह दुर्घटना हुई।हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Five storey building collapses in Indore (Photo: ANI)

इंदौर में पांच मंजिला इमारत ढही (फोटो: एएनआई)

मौके पर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार इमारत आठ से 10 साल पुरानी है। उन्होंने बताया कि इमारत के मलबे में 10 से 12 लोगों के दबे होने की सूचना थी जिनमें से सात व्यक्तियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को मलबे से निकालने की मुहिम जारी है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया है और राहत कार्य जारी है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि पुलिस अधिकारी खुद मलबे पर जाकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं कोई दबा तो नहीं है। कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।

End of Feed