Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के स्थानीय प्रशासन ने कचरे की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एक फर्म पर मंगलवार को एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि शहर के स्कीम नंबर 71 क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करने वाली एक फर्म कचरा बीनने वाले लोगों से अवैध तौर पर अपशिष्ट खरीद कर इसका अवैध संग्रहण और बिक्री कर रही थी।
फाइल फोटो
फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना
मिश्रा ने बताया कि नियम-कायदों के उल्लंघन के कारण इस फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘शहरी सीमा में पैदा होने वाले कचरे पर नगर निगम का अधिकार है। हम घर-घर से कचरा जमा करके इसका उचित निपटान करते हैं।’’
फर्म ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था
नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कबाड़ का कारोबार करने वाली फर्म ने न केवल सड़क पर अत्यधिक गंदगी फैला रखी थी, बल्कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण भी कर रखा था।
इनपुटः भाषा
