भोपाल

MP News: अवैध शराब की गाड़ी रोक रहे थे चाचा-भतीजे, शराब माफियाओं ने गोलियों से भून डाला; दोनों की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में शराब माफिया की फायरिंग में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार की दुकान के कर्मचारी चाचा-भतीजे ने अवैध शराब लेकर आ रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसी के चलते शराब माफियाओं ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो

Firing in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आबकारी शराब ठेकेदार की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी और शराब माफियाओं के बीच विवाद हो गया। जिसमें शराब माफियाओं ने गोली चला दी, इस गोलीबारी में चाचा-भतीजे की मौत हुई है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश में भी शुरू कर दी गई है।

यह घटना सिहोनिया थाने के भाटापुरा नहर पुलिया इलाके की है। बताया गया है कि सोमवार की सुबह शराब ठेकेदार के कर्मचारी महेंद्र भदौरिया और उसके भतीजे सौरभ भदौरिया को जानकारी मिली कि दिमनी क्षेत्र से गोपी पंचोली गांव की तरफ से अवैध शराब लेकर गाड़ी आ रही है। इस गाड़ी को चाचा-भतीजे ने रोकने की कोशिश की, इसी के चलते शराब माफिया ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरभ और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह डावर ने बताया है कि सोमवार की सुबह सोहनिया थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी और उनकी मौत अस्पताल में हुई है। इसमें वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात लोग हैं। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्रकरण दर्ज किया जाएगा, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमों का गठन कर दिया है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चल रहा है कि जिन दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई है, वे शराब के व्यवसाय से जुड़े थे, संभवत उसी को लेकर यह घटना घटित हुई होगी।

कहा जा रहा है कि पूर्व में भी शराब माफिया और शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच विवाद हो चुका है। पुलिस का कहना है कि पूर्व के विवाद और आरोपियों की तलाश के साथ रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शराब माफिया में चाचा-भतीजे की मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव है। इसकी वजह भी है क्योंकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चलता है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article