भोपाल

Train Caught Fire in MP: छतरपुर में गीता जयंती एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Train Caught Fire in Chhatarpur: छतरपुर में ईशानगर थाने के पास सुबह करीब 7:30 बजे गीता जयंती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आ लग गई। डिब्बे के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण यह हादसा हुआ। आग को तुरंत बुझा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

ट्रेन के कोच में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Gita Jayanti Express Train Caught Fire: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार सुबह गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहुंची।

रेलवे कर्माचारियों ने कोच से धुआं निकलता देखा

अधिकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ईशानगर थाने के निकट सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। कुरुक्षेत्र और खजुराहो के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस को ईशानगर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकना था। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) आगे बढ़ी रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के डी5 कोच से धुआं निकलते देखा।

कोच का निचले हिस्से में रबड़ गर्म होने से लगी आग

उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। यादव ने बताया कि डिब्बे के निचले हिस्से में रबड़ के गर्म होने के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि डिब्बे को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article