ग्वालियर में आधी रात को अपार्टमेंट में जोरदार धमाका, दो लोग बुरी तरह से झुलसे, ब्लास्ट में तहस-नहस हुआ फ्लैट; देखें Video

Explosion in Gwalior: ग्वालियर में द लेगेसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान फ्लैट में मौजूद एक महिला और पुरुष बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर स्थानीय पुलिस और बम डिस्पोजल स्कॉड घटनास्थल पर पहुंची। इस धमाके से दर्जनों फ्लैट के खिड़की, दरवाजे टूट गए हैं और दीवारों में भी दरार आ गई है। धमाके की वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Explosion in Gwalior: ग्वालियर में देर रात को एक अपार्टमेंट में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि बिल्डिंग के आसपास के दर्जनों फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पहुंची। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस और एफएसएल की टीम इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

धमाके से दर्जनों फ्लैट के खिड़की-दरवाजे टूटे

यह भयानक धमाका ग्वालियर नेशनल हाईवे पर सेना के एयरबेस से 3 किमी पहले बने द लिगेसी प्लाजा में हुआ। जहां रात के करीब 2 बजे जोरदार धमाके की आवाज आई। यह धमाका अपार्टमेंट के एल-7 फ्लैट में हुआ। जिससे एक दर्जन से अधिक घरों के दरवाजे, चौखट, और खिड़कियां टूट गई। साथ ही टाइल्स भी उखड़कर बाहर आ गईं और पूरे अपार्टमेंट में कांच बिखर गया। इसके अलावा बिल्डिंग की दो लिफ्ट भी टूट गईं। यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि गाड़ियों के सायरन भी बजने लगे। कुछ फ्लैट्स की दीवारों में दरार भी आ गई है।

End of Feed