भोपाल

MP: झाबुआ में DJ वाले बाबू ने कराया बवाल, पुलिस पर पथराव; हालात तनावपूर्ण

मध्य प्रदेश के झाबुआ में डीजे बंद कराने को लेकर बवाल हो गया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया।

Image

झाबुआ में डीजे बंद कराने को लेकर बवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश के झाबुआ में बुधवार को डीजे बंद करवाने को लेकर हंगामा हुआ। डीजे संचालकों ने विरोध जताते हुए इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। जब पुलिस उन्हें हटाने पहुंची, तो प्रदर्शनकार‍ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

पुलिस पर अचानक पथराव

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों वाहनों के कांच टूट गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी अभी भी हाईवे पर डटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और आम जनता को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article