भोपाल

मंत्री जी नहीं पहनेंगे प्रेस किए हुए कपड़े, प्रण कर लिया पीछे नहीं हटेंगे; वजह जान कहेंगे 'वाह नेता जी'

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लेते हुए कहा कि बिजली बचाने के लिए मैं अगले एक साल तक प्रेस किए हुए कपड़े नहीं पहनूंगा। कहा कि बिजली बचत के लिए बचत हम सब लोगों को बिजली जितनी जरूरत है।

Image

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

भोपाल: अपने अलग-अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक बार फिर एक नई पहल की है, जिसमें उन्होंने प्रण लिया है कि अगले एक साल तक बिना प्रेस किए हुए वह कपड़े पहनेंगे। उन्होंने यह कदम बिजली बचत को लेकर उठाया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम लोगों को जितनी बिजली की जरूरत हो उतनी ही उपयोग करें। हम सभी को बिजली की बचत करना चाहिए। बिजली की बचत हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। लिहाजा, हम सभी को बिना प्रेस की ड्रेस पहनने की कोशिश करनी होगी। क्योंकि एक ड्रेस को प्रेस करने में करीब आधा यूनिट बिजली खर्च होती है। लिहाजा, वे इस प्रण को पूरा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देंगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कहा कि वृक्ष प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। लिहाजा, हम सभी को वो काम करना होगा, जिससे प्रदूषण कम हो सके। हम सभी के छोटे-छोटे प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article