मध्य प्रदेश में पैर पसार रहा डेंगू, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, ग्वालियर में आंकड़ा 1000 पार

Dengue in MP: मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकाय की टीमें भी एक्टिव हैं। लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्वालियर में डेंगू के 1000 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। वहीं भोपाल में 450 और इंदौर में 440 डेंगू के मरीज सामने आए हैं।

Dengue in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में डेंगू धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और ग्वालियर में मरीजों का आंकड़ा एक हजार को भी पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकाय हालात पर काबू पाने सक्रिय हैं। साफ सफाई अभियान से लेकर जमाव वाले पानी की जांच की जा रही है। घर -घर सर्वे भी हो रहा है।

dengue mosquito

डेंगू मच्छर (सांकेतिक फोटो)

इस बार डेंगू का प्रकोप ज्यादा

राज्य के विभिन्न इलाकों में बीते कुछ दिनों में डेंगू के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़े जो सामने आए हैं वह इस बात का खुलासा करते हैं कि बीते सालों के मुकाबले इस बार डेंगू का प्रकोप कहीं ज्यादा है। ग्वालियर में 1000 से ज्यादा, भोपाल में 450, इंदौर में 440 और जबलपुर में 325 डेंगू के मामले सामने आए हैं। डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं। घर-घर सर्वे कर रही हैं और साफ सफाई का अभियान भी चलाए हुए हैं मगर यह कोशिशें नाकाफी साबित हो रही है। उसका कारण भी है क्योंकि फागिंग मशीन हर इलाके में नहीं पहुंच पा रही है, जिससे मच्छरों की संख्या कम नहीं हो पा रही है, वहीं जगह-जगह पानी का जमाव है। यह स्थितियां मच्छरों की संख्या बढ़ाने में मददगार है।

End of Feed