भोपाल

MP: घर में छापेमारी करने पहुंची IT टीम, मगरमच्छों को देखकर उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग को एक घर में छापेमारी के दौरान मगरमच्छ मिले। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को रेस्क्यू कर लिया है। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि कितने मगरमच्छों को बचाया गया है और इस घर का मालिक कौन है।

Image

सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सागर जिले के एक घर में जब आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां कुछ ऐसा मिला, जिसे देख सबके होश ही उड़ गए। दरअसल छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को मगरमच्छ होने का पता चला। जिसके वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और उन्होंने मगरमच्छों को रेस्क्यू किया।

मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच जारी

मध्यप्रदेश के वन बल के प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए को बताया कि इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा मगरमच्छों की मौजूदगी के बारे में सूचित किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हम अदालत को उनके बारे में सूचित करेंगे और उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे।’’ श्रीवास्तव ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने मगरमच्छों को बचाया गया या घर का मालिक कौन है।

पूर्व भाजपा पार्षद से जुड़े स्थानों पर तलाशी

एक शीर्ष आयकर अधिकारी ने कहा कि सागर में बीड़ी निर्माता, भवन निर्माण ठेकेदार और पूर्व भाजपा पार्षद राजेश केसरवानी से जुड़े स्थानों पर तलाशी ली गई। लेकिन उन्होंने मगरमच्छों के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक चार मगरमच्छों को बचाया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article