Damoh: बच्चे को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, खड़ा देखता रह गया बाप; रेस्क्यू टीमों को गच्चा दे रहा

दामोह में नदी नहाने गए बच्चे को मगरमच्छ जिंदा निगल गया। बच्चे की तलाश में व्यारमा नदी पर रेस्क्यू जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • व्यारमा नदी पर नहाने गए बच्चे को निगल गया मगरमच्छ
  • एसडीआरएफ की टीम नदी में कर रहीं रेस्क्यू
  • पिता के साथ नदी नहाने गया था बालक कृष्ण

दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र स्थित हटरी गांव के किनारे बह रही व्यारमा नदी पर नहाने गए एक 9 वर्षीय मासूम बच्चे कृष्ण पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ बच्चे को मुंह में दबाकर नदी के अंदर खींच ले गया। फिलहाल, बच्चे की बरामदगी के लिए नदी पर रेस्क्यू अभियान जारी है। लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। शनिवार की सुबह कनिया घाट में हटरी निवासी अर्जुन सिंह लोधी अपने बच्चे 9 वर्षीय पुत्र कृष्ण के साथ नदी में नहाने गया था।

पिता के सामने निगल गया मगरमच्छ

नोहटा थाना क्षेत्र की व्यारमा नदी किनारे कनिया घाट पिता के साथ नहाने गए बच्चे को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और उसे निगल गया। वहीं, जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीमें पुलिस फारेस्ट की टीम मौके पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू कर रही हैं। लेकिन, अभी तक बच्चे का पता नहीं लगा है। ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े थे।

End of Feed