मध्य प्रदेश में महिला होना हो गया है पाप; कांग्रेस ने पूछा- क्यों चुप हैं मोदी और शाह?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 07:22 PM IST

Congress Slams BJP On Ujjain Rape Case: कांग्रेस ने उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ हुई रेप की वारदात को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है। पार्टी ने ये आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में दलित, आदिवासी और महिला होना पाप हो गया है। BJP नेता इस पर चुप क्यों हैं?

Ujjain Rape News: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा के शासन के तहत इस राज्य में दलित, आदिवासी और महिला होना पाप हो गया है।

Ujjain Rape Case

पीएम मोदी और अमित शाह से कांग्रेस ने पूछा सवाल।

पीएम मोदी और अमित शाह से कांग्रेस ने पूछा सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल किया कि इस तरह की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और क्रूरता करने के मामले में हिरासत में लिए गए ऑटो रिक्शा चालक भरत सोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता तीन दिन पहले, सोमवार को शहर की सड़कों पर घायल हालत में भटकती पाई गई थी। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्य प्रदेश दलित और आदिवासी महिलाओं के लिए नर्क बन गया है।

End of Feed