'कमलनाथ ने छीन ली थी बच्चों की फीस, अब दे रहे मुफ्त शिक्षा का झांसा', बोले CM शिवराज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 04:23 PM IST

CM Shivraj Slams Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस 'जनता को कंफ्यूज करो और वोट लो' की नीति अपना रही है। उन्होंने एमपी के पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए बोला कि 'गांधी परिवार ने देश को ठगा, अब कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे हैं।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नीति और नीयत का खुलासा करते हुए कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश और देश की जनता को ठगा है, अब उसी गांधी परिवार को कमलनाथ ठग रहे हैं। कमलनाथ ने 2018 में राहुल गांधी से ढेरों घोषणाएं करवाई थीं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया। अब वही कमलनाथ, प्रियंका गांधी से झूठ बुलवाकर उन्हें ठग रहे हैं। ये कांग्रेस की कंफ्यूज करो और वोट लो की नीति है, लेकिन मध्यप्रदेश की पब्लिक है सब जानती है।

Shivraj Slams Kamal Nath

CM शिवराज ने कमलनाथ को जमकर सुनाई खरी-खोटी।

राहुल गांधी से कमलनाथ ने करवाई थी झूठी घोषणा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व कार्यालय में मीडिया के साथियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी मंडला आई थीं। कमलनाथ ने वहां पर प्रियंका से जो घोषणाएं करवाई हैं, मैंने वह वीडियो देखा है। वे कई घोषणाएं कर के बैठ गईं, तो कमलनाथ बोले- एक और घोषणा कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना कमलनाथ की आदत है। पिछले चुनाव में भी राहुल गांधी से झूठी घोषणा करवा दी थी कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया।

End of Feed