भोपाल

Bhopal News: अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बन रहे हॉकी के दो स्टेडियम, क्रिकेट प्रेमी के भी जल्द होंगे ख्वाब पूरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 02:11 PM IST

International Sports Complex In Bhopal: हॉकी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बना रही है। इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हॉकी के दो स्टेडियम बनाए जा रहे है, जिसे बनाने की लागत 50 करोड़ रुपए आएंगी।

Image

Bhopal News: अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बन रहे हॉकी के दो स्टेडियम, क्रिकेट प्रेमी के भी जल्द होंगे ख्वाब पूरे (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

International Sports Complex: भोपाल के बरखेड़ा नाथू में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बना रही है। बता दें इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 50 करोड़ रुपए की लागत से दो स्टेडियम बन रही है। हालांकि, इससे पिछले गुरुवार को नीदरलैंड के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता लीजेंड फ्लोरिस जेन बोवलैंडर ने बरखेड़ा नाथू में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण भी किया था। बता दें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम अभी प्रगति पर है। फिलहाल पहले चरण में दो हॉकी स्टेडियम के पवेलियन बनकर तैयार हो गए है, साथ ही ग्राउंड का बेस भी तैयार हो गया है।

25 करोड़ रुपए खर्च होंगे एक स्टेडियम पर

हालांकि, यहां हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाने का भी कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को हॉकी की नई तकनीकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा।बताया जा रहा है कि इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो हॉकी स्टेडियम को बनाने में करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आ सकती है। वहीं, एक स्टेडियम के निर्माण में लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

क्रिकेट प्रेमी के भी ख्वाब पूरे होंगे

दरअसल, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद क्रिकेट प्रेमी के भी ख्वाब पूरे हो जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत एक क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जाएगा। हालांकि, सरकार इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर बनाने की तैयारी कर रही है। इसका कार्य तीसरे चरण में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को 100 एकड़ में बनाया जाएगा।

इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आठ फुटबाल ग्राउंड, अरबन प्लाजा, एथलेटिक्स प्रैक्टिस एरिना, एथलेटिक्स स्टेडियम, आउटडो स्पोर्ट्स एरिना, प्रैक्टिस हाकी फील्ड और हाकी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। हालांकि इसमें फुटबाल ग्राउंड के अलावा मैन इंट्री गेट बनेगा भी बनाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article