रतलाम : आपदा प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे CM मोहन, फसलों के नुकसान का लिया जायजा; मुआवजे का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सैलाना पहुंचते ही किसानों से संवाद करना शुरू कर दिया। उन्हें किसानों ने बताया कि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई हैं। ये सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ खेतों में उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को गले लगाकर उनका दुख बांटा।

भोपाल/रतलाम : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। सीएम डॉ. यादव रतलाम जिले की सैलाना तहसील में खुद खेतों में उतरे और आपदा प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बात कर उनकी परेशानी जानी। उन्होंने लोगों को गले लगाकर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होने देगी। प्रदेश के मुखिया ने किसानों से कहा कि आने वाला समय उनका है। सरकार किसानों के हित के लिए बड़े फैसले ले रही है। किसानों के लिए राज्य में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का यही अंदाज हाल ही में शाजापुर जिले में भी देखने को मिला था।

CM Mohan Yadav Meet Farmers in Ratlam

रतलाम में किसानों से मिले सीएम मोहन यादव

गौरतलब है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैलाना पहुंचते ही किसानों से संवाद करना शुरू कर दिया। उन्हें किसानों ने बताया कि उनकी फसलें प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई हैं। ये सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन खुद उनके साथ खेतों में उतर गए। उन्होंने अपने हाथों से फसलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों को गले लगाकर उनका दुख बांटा। सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। फसल की क्षति का त्वरित आंकलन किया जाएगा और किसानों को समय पर मुआवज़ा-आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे। बता दें, बारिश और कीट की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार खराब फसलों का पूरा सर्वे कराएगी।

End of Feed