MP: किसानों को बड़ी सौगात, विधवा बहनों को मिलेंगे 2 लाख, 17 जगहों पर शराबबंदी का ऐलान; भोपाल को क्या मिला?

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों और महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। साथ ही 17 शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंदी का ऐलान किया है। अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विधवा बहनों को शादी करने पर मिलेंगे 2 लाख रुपये
  • अस्थायी पंप वाले किसानों की मदद करेगी सरकार
  • 17 शहरों-नगर पंचायतों-ग्राम पंचायतों में शराब बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मां अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर सीएम यादव ने 24 जनवरी को प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल और मां अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में उन्होंने महिलाओं-किसानों-छात्रों को बड़ी सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने 17 शहरों-ग्राम पंचायतों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई योजना बनाई गई है। इस योजना से हम प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण-सुरक्षा-वित्त सहित हर तरह से सशक्त बनाएंगे। उन्होंने बताया कि विधवा बहनों के लिए कल्याणी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई विधवा बहन विवाह करके जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो उसे दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

CM Mohan Yadav cabinet Meeting

एमपी कैबिनेट बैठक

किसानों को मिलेगी ये सुविधा

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने बताया कि 2 लाख अस्थायी पंप वाले किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी। इसके लिए किसानों को महज दस फीसदी राशि देनी होगी, बाकी रकम सरकार चुकाएगी। इस तरह सरकार किसानों को बिजली फ्री देगी। सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को आत्मनर्भर बनाएगी। स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी पॉलिसी बनाई जाएगी। सीएम यादव ने बताया कि भोपाल के बावड़ियाकलां में 180 करोड़ रुपये की लागत से नया ब्रिज बनाया जाएगा। इससे यातायात की समस्या से निदान मिलेगा।

End of Feed