मध्य प्रदेश सरकार का किसानों के लिए बड़ा तोहफा; सिंचाई और फसल सुरक्षा में मिलेगा जोरदार फायदा, CM मोहन यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की। सोलर पंप योजना में अब किसानों को केवल 10% कीमत चुकानी होगी, जबकि शेष 90% सरकार वहन करेगी। उन्होंने सिंचाई, फसल सुरक्षा और त्योहारों पर किसानों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Madhya Pradesh Farmer Schemes: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए धनतेरस के मौके पर खुशखबरी आई है। अब सोलर पंप के लिए किसानों को पहले की तरह 40 फीसदी राशि नहीं, बल्कि केवल 10 फीसदी राशि ही खुद चुकानी होगी, जबकि शेष 90 फीसदी का खर्च मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ अब 3 हॉर्स पावर कनेक्शन वाले किसान भी ले सकेंगे। सरकार की इस पहल से भविष्य में किसानों को फसलें नुकसान के डर से सड़कों पर नहीं फेंकनी पड़ेंगी, क्योंकि सरकार उनकी फसलें खरीद लेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 अक्टूबर को सीएम हाउस में आयोजित किसान सम्मेलन में इन घोषणाओं के साथ किसानों को बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि “सारे पुण्य एक तरफ और अन्नदाता की सेवा एक तरफ।”

CM Mohan Yadav Announces Major Relief for Farmers

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की

उन्होंने यह भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने जनकल्याण कार्यों में बाधा डालकर गलत किया है। उन्होंने बताया कि पहले आपदा के समय किसानों को राहत राशि मिलने में लंबा समय लग जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह प्रक्रिया तेज हो गई है। उदाहरण के तौर पर, सोयाबीन की कटाई अभी हाल ही में हुई है, फिर भी नुकसान का भुगतान किसानों के खातों में पहले ही भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के अनुसार गेहूं के लिए किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपये का भाव दिया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि किसान की परेशानियों और जरूरतों को केवल किसान का बेटा ही पूरी तरह समझ सकता है, और सरकार उसी दृष्टि से उनकी सेवा कर रही है।

End of Feed