MP News: मजदूरों के लिए बड़ी सौगात, मजदूरी दरों में होगा इजाफा, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 02:42 PM IST

मध्य प्रदेश के मजदूरों के लिए खुशखबरी है। उनकी मजदूरी में बड़ा इजाफा होने वाला है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मजदूरी में इजाफा करने का ऐलान किया है।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने उनकी मजदूरी में इजाफा करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मजदूरों की मजदूरी में इजाफा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 10 वर्षों से मजदूरी की दरों में कोई बदलाव नहीं आया है। अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की।

CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव

मजदूरी में हुआ कितना इजाफा

अकुशल मजदूरों को अब तक 1625 रुपये मासिक मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 11450 रुपये किया जा रहा है, वहीं अर्धकुशल मजदूरों को मिलने वाली 1764 रुपये की राशि बढ़ाकर 12446 रुपये की जा रही है। इसी तरह खेतिहर मजदूर को मिलने वाली मजदूरी को 1396 से बढ़ाकर 9160 रुपये किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग, जो पूरे समय मजदूरी नहीं करते, बल्कि कुछ समय मजदूरी करते हैं अर्थात पार्ट टाइम मजदूरी करते हैं, उनके लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। ऐसे मजदूरों को संबल योजना से जोड़ा जा रहा है।

End of Feed